उदहिन। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन विट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन इंटरमीडिएट कॉलेज उदहिन खुर्द में हुआ। इसमें कई गांवों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
बालक वर्ग सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में रवि प्रथम, गौरव यादव द्वितीय और अक्षय कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में छाया पाल प्रथम, चांदनी द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में अरविंद सिंह प्रथम, रवि द्वितीय व प्रिंस तृतीय रहे। 800 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में गुनगुन प्रथम, रेशमा द्वितीय व सलोनी तृतीय रहीं।
सब जूनियर लंबीकूद बालक वर्ग में गौरव यादव प्रथम, अक्षय कुमार द्वितीय व रवि तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग लंबीकूद में छाया पाल प्रथम, गुनगुन द्वितीय, लक्ष्मी मौर्य तृतीय रहीं। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक अंशु मिश्रा, विवेक सिंह, राजेंद्र सिंह, अरुण सिंह, रमाशंकर, रिंकी देवी, कल्पना सिंह आदि मौजूद रहे।