फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर से बंदूक व आभूषण चोरी

Tue, 25 Jun 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के खोजवापुर गांव में मध्य प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा के घर से चोर दोनाली बंदूक, छह कारतूस व गहने निकाल ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खोजवापुर निवासी श्यामसुंदर सिंह मध्य प्रदेश पुलिस में दरोगा थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह गांव में परिवार के साथ रहते थे। श्याम सुंदर के मुताबिक रविवार रात खाना खाकर वह परिवार सहित घर के बाहर सो रहे थे।
देर रात किसी समय चोर घर में दाखिल हुए और बॉक्स का ताला तोड़कर दोनाली बंदूक, छह कारतूस व गहने उठा ले गए। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें