फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

Thu, 03 Aug 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। सिराथू तहसील क्षेत्र के देवीगंज और कमालपुर से करीब 50 कांवड़ियाें का जत्था बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इससे पहले सभी शिव भक्तों ने देवीगंज स्थित शिव काली मंदिर में पूजा की। भाजपा नेता मुन्ना साहू और जीपीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमेश कुमार साहू ने सभी को टीका लगाया। मुंह मीठा कराकर और गेरुआ वस्त्र पहना कर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख कड़ा ठाकुर बब्बू सिंह, विनय पांडेय, शैलेश कुमार गुप्ता, शशि कमल मिश्रा, प्रकाश पाल, अमित केसरवानी, गुलाब चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें