फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सराय अकिल में दिगंबर जैन मंदिर का हुआ भूमि पूजन

Tue, 14 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सरायअकिल स्थित दिगंबर जैन मंदिर का भूमि पूजन करते जैन समाज लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कस्बा के महावीर नगर में सोमवार को दिगंबर जैन मंदिर निर्माण के लिए जैन संतों के सानिध्य में भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। जैन समाज ने चंदा से जमीन खरीद कर दिगंबर जैन ट्रस्ट को दान दे दिया।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बा स्थित महावीर नगर मोहल्ले में सोमवार को श्री 1000 आदिनाथ दिगंबर जैन ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए संत सागर महाराज, अतुल सागर महाराज व प्रतिष्ठाचार्य संजय महाराज ने विधि विधान से भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की शुरुआत की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष रावेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि जैन समाज के श्रद्धालुओं ने चंदा से 60 लाख रुपये जुटा कर 530 वर्ग गज भूमि खरीद कर ट्रस्ट को दान दी है। इसमें भगवान आदिनाथ मंदिर के साथ तीर्थ यात्रियों के ठहराने के लिए धर्मशाला, शौचालय, भोजनालय व प्रवचन हाल आदि सुविधाएं होंगी। इस अवसर पर संरक्षक जयनारायण जैन, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, उपाध्यक्ष अरहंत लाल जैन, मंत्री नरेश जैन, विजय कुमार जैन, राकेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें