गंगा में डूबा किराना कारोबारी का बेटा मौत
- शनिवार सुबह फतेहपुर गंगा घाट में हुआ हादसा
मूरतगंज। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर स्थित गंगा घाट में नहाते वक्त पैर फिसलने से एक किशोर गहरे पानी में समा गया। घाट पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर तीन घंटे बाद शव बरामद किया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
पूरामुफ्ती निवासी नीरज केसरवानी किराना कारोबारी हैं। शनिवार सुबह उनका बेटा कलकी केसरवानी (15) दोस्तों के साथ साइकिल से घूमने गया था। फतेहपुर गंगा घाट पहुंचने पर कलकी स्नान करने लगा। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में समा गया। बाहर खड़े दोस्तों ने शोर मचाया और कलकी के परिजनों को खबर दी। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे बाद कलकी का शव बाहर निकाला।