फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिर्फ स्वाद ही नहीं सर्दियों का सुपर फूड है हरे चने की फलियां

Sat, 21 Feb 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम में बाजारों में दिखाई देने वाली हरे चने की फलियां सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना मानी जाती हैं। आयरन, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हरा चना पाचन सुधारने से लेकर दिल की सेहत तक कई मामलों में फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

अपनी कई उपयोगिताओं को समेटे हुए चने की यह फलियां ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोगों के लिए रामबाण हैं। डॉक्टरों के अनुसार हरे चने में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। जो पेट में जाते ही यह आंतों की गति को बेहतर बनाकर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवर ईटिंग कम होती है।
100 से 125 रुपये किलो बिक रही फलियां

हरे चने की फलियां नवंबर से फरवरी तक स्थानीय मंडियों और सब्जी बाजारों में आसानी से मिल जाती हैं। वर्तमान में फलियां 100 से 125 रुपये किलो बिक रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होरा नाम से पहचान बनाए हरे चने की यह फलियां अक्सर आसानी से तो मिल जाती हैं लेकिन शहरों में यह मंडियों में खोजने से ही मिलती हैं।
विज्ञापन

इन बीमारियों में है लाभकारी
-
1. ब्लड प्रेशर (हाई बीपी)
2. डायबिटीज (शुगर)
3. हृदय रोग
4. एनीमिया
5. वजन नियंत्रण
इन बीमारियों में हो सकता है नुकसान-
1. गैस और एसिडिटी
2. किडनी रोग
फलियों को उबालकर, भूनकर या हल्का मसाला डालकर खाएं। डीप फ्राई या ज्यादा नमक डालकर खाने से बचें। स्वस्थ्य व्यक्ति दिन में एक छोटी कटोरी (50–70 ग्राम) उबला हरा चना ले सकते हैं। डायबिटीज या हाई बीपी मरीज अपनी दवा और डाइट प्लान के अनुसार मात्रा तय करें। -डॉ. मुक्तेश द्विवेदी- प्रभारी चिकित्साधिकारी- कनैली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें