फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्रामीण की गई जान, चार घायल

Sat, 20 Apr 2019 01:09 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। सड़क हादसों में गुरुवार रात एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। सैनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली क्षेत्र के लोधन का पुरवा मजरा कैमा निवासी केशन लाल (50) मजदूरी किया करता है। गुरुवार को वह सिराथू से मजदूरी करके पैदल घर जा रहा था। शाम करीब छह बजे रामपुर धमावां गांव के समीप एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। लोग गंभीर रूप से जख्मी केशन लाल को जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में केशन लाल की पत्नी मिथलेश ने रामपुर धमावां निवासी ट्रैक्टर चालक मनीष कुमार शुक्ला के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी तरह सराय अकिल कोतवाली के कनैली गांव की कल्ली देवी पत्नी मोहन लाल गांव के मूलचंद्र के साथ गुलामीपुर जा रही थी। मंझनपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों घायल हो गए। करारी कोतवाली के नसरुल्लापुर निवासी भइया लाल शुक्रवार सुबह अपने खेत की तरफ जा रहा था। जैसे ही गांव क बाहर पहुंचा, बेकाबू बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बताया जाता है कि इससे वह घायल हो गया। तीसरी घटना कोखराज इलाके में हुई। क्षेत्र के काकराबाद निवासी बलराम पटेल शुक्रवार की सुबह साइकिल से कोखराज स्थित गैराज जा रहा था। वह गैराज में काम करता है। कोखराज के समीप किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसों में जख्मी सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें