फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की मिली सिर कटी लाश

Thu, 20 Dec 2018 12:25 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा। रेलवे ट्रैक के समीप बुधवार सुबह एक अधेड़ की सिरकटी लाश मिली। माना जा रहा है कि हत्या करके उसका शव ठिकाने लगाया गया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चिल्ला शहबाजी गांव के लोग बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए तो देखा कि झाड़ियों के बीच करीब 50 वर्षीय एक अधेड़ की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीण के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान थी। सिर शरीर से काफी दूरी पर पड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव ठिकाने लगाया गया है। पुलिस भी यही मानकर जांच कर रही है। मामले में अज्ञात के  खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। चरवा इंस्पेक्टर राकेश सरोज का कहना है कि शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। प्राथमिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने का मामला लग रहा है। यह भी संभव है कि अधेड़ ट्रेन से कट गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें