फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में राजकीय रेलवे पुलिस ने बांटे भोजन के पैकेट

विज्ञापन
Government Railway Police distributed food packets in Bharwari - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भरवारी में राजकीय रेलवे पुलिस ने बांटे भोजन के पैकेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जरूरतमंदों की मदद के लिए रविवार को भी दोआबा में दानवीरों के हाथ बढ़े। समाजसेवियों, कारोबारियों आदि ने गरीबों को राशन सामग्री के साथ भोजन का पैकेट उपलब्ध कराया। भूख से परेशान लोग भोजन पाकर चहक उठे।
विज्ञापन

जीआरपी के भरवारी चौकी प्रभारी आरएस ध्यानी ने अपने मातहतों के साथ करीब 280 गरीबों को भोजन का पैकेट दिया। लोगों से कहा कि यदि कोई भी जरूरतमंद नजर आए तो इसकी जानकारी दी जाए। जीआरपी ऐसे लोगों को भोजन मुहैया कराएगी। इस मौके पर रमेश सिंह यादव, संतोष यादव, एसपी बिंद, एके यादव, पीके यादव, एसके सरोज, पीएन शुक्ला, मोती चंद आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पश्चिमशरीरा इलाके की संस्था शांति देवी कामगार यूनियन ट्रस्ट ने पुलिस कर्मचारियों, स्थानीय पेट्रोल पंप कर्मचारियों तथा सहकारी समिति के कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भास्कर सिंह, बृजेश मिश्रा, प्रकाश दुबे, कुलदीप केसरवानी आदि मौजूद रहे। सिराथू क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक लाल बहादुर सिंह पुत्र महंत सिंह ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 हजार रुपये का योगदान दिया। ऐसे ही चायल ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी प्रीतम सिंह ने अपने गांव कादिरपुर नेवादा में दो हजार ग्रामीणों के बीच कोरोना से बचाव की खातिर मास्क का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें