फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादों को पूरा कर रही है प्रदेश सरकार

Thu, 12 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए एक-एक वादे को प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। यह दावा बुधवार को उस्मानपुर बहुगरा गांव में आयोजित जनसभा में सपा के प्रदेश सचिव समर सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अखिलेश सरकार द्वारा आमजन के हित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


नेवादा ब्लाक के उस्मानपुर बहुगरा बाग में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर जनसभा का आयोजन किया गया। अखिलेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे सपा के प्रदेश सचिव समर सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2012 में पार्टी मुखिया और प्रदेश अध्यक्ष ने जितने भी वादे जनता से किए थे।

प्रदेश सरकार ने सभी वादों को दो साल में ही पूरा कर डाला है। गिनाया कि एंबुलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास समेत तमाम गरीबों के उत्थान की योजनाएं शुरू की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपता से बर्बाद हुई किसानों को मदद दी गई है। बिजली, पानी की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। वादा किया कि प्रदेश सरकार वर्ष 2016 तक 20-24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी। जनसभा में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन


सिराथू विधायक वाचस्पति ने कहा कि सपा सरकार आमजन की भलाई के कार्यों को अपनी प्राथमिकता में रखा है। प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार के जनहित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक यादव, गुलाम हुसैन, इरफान अहमद, शशिभूषण द्विेदी, हरिमोहन यादव, सुभाष पटेल, अजय सिंह पटेल, शैलेंद्र यादव, रामू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जीत और भाजपा की करारी हार से सपा के लोग भी खुश हैं। बुधवार को देवीगंज बाजार में सपाइयों ने आप की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी। इस दौरान सयुस अध्यक्ष सूबेदार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने जितने भी वादे जनता से किए थे। अब तक एक भी वादे पूरे नहीं किए जा सके हैं। झूठे वादे से आजिज दिल्ली की जनता ने अपने वोट की ताकत से भाजपा को अर्श से फर्श पर ला दिया है। इस मौके पर हाजी अच्छन अली, अशोक गौतम, नियामत घोसी, मनोज कुमार, डा कंधई सरोज, गुड्डू सिद्दीकी, कृष्ण कुमार, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें