फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिपाही के घर से लाखों का सामान चोरी

Sun, 17 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अय्याजमऊ गांव में चोरों ने सिपाही के घर से नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की रात हुई इस वारदात में चोर करीब 45 हजार रुपये नकद, टीवी और राशन समेत लाखों का सामान ले गए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में तैनात सिपाही जय प्रकाश मौर्य की पत्नी मनोरमा देवी कोखराज के मलाक भायल प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर हैं। स्कूल की छुट्टियों में वह अपने बच्चों के साथ मायके सिंघिया गई हुई थीं। शनिवार सुबह लगभग 11 बजे जब वह घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजा और दो कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
घटना की सूचना पाकर कोखराज पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ कोखराज सत्येंद्र चोरी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें