क्षेत्र के पल्टूपुर (बिंदाव) गांव में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़ित कमलेश कुमार पुत्र स्व. रामभवन पाल निवासी ग्राम पल्टूपुर (बिंदाव) ने बताया कि 13 जनवरी 2026 की रात उसकी गैर मौजूदगी में पड़ोसी की छत के रास्ते चोर घर में घुस आए। कमरे में रखे छोटे बक्से सहित सोन व चांदी के जेवरात और करीब सात हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर खोजबीन की गई तो गांव के बाहर गेहूं के खेत में बक्से की टूटी कुंडी, कुछ कपड़े, साड़ी और एक आधार कार्ड पड़ा मिला।