फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सुशासन ला रही है भाजपा

Fri, 26 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बृहस्पतिवार की भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मंझनपुर (ओसा) में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि देश में भाजपा सुशासन ला रही है। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं को जानने और उसका निस्तारण कराकर गांव-गांव सुशासन लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मंझनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा जिला कार्यकारिणी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर ने अटल जी के कृतित्व और उनकी राजनैतिक कार्यकुशलता की चर्चा की। कहा कि उनके प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में देश को प्रगति की एक नई दिशा मिली थी। उन्होंने देश को सुशासन देने की जो बुनियाद रखी थी, उसी बुनियादी पर वैसी ही इमारत आज मोदी बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना भी साधा। कहा कि प्रदेश में भी सुशासन तभी आएगा, जब यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी और वह दिन अब दूर नहीं रह गया है। सांसद ने कार्यकर्ताओं से जनजन की समस्याएं जानने, उनके निस्तारण का हरसंभव प्रयास करने का आह्वान भी किया। कहाकि ऐसा करके ही गांव-गांव सुशासन आएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजनों को भाजपा में शामिल करने के अभियान का भी जिले में श्रीगणेश हुआ। साथ ही मंझनपुर के सभासद अनुराग केसरवानी और उनके साथियों को पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गौतम चौधरी, जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, दुर्गेश गुप्ता, आद्या प्रसाद पांडेय, अरुण केसरवानी, अंकुर केसरवानी, शिवप्रकाश, राहुल सरोज, रामकमल,  अमित चौरसिया, मोईन कुरैशी, यशपाल केसरी, सुमित चौरसिया, उदयन सिंह, प्रेमचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से भी मंझनपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र के जिला समन्वयक समर बहादुर सिंह ने उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर चर्चा की। कहा कि उन्होंने देश में राजनीति की एक नई परिभाषा गढ़ी है। जिसकी बदौलत देश में गरिमामई राजनीति के साथ सुशासन आ सकता है। इस मौके पर राहुल अग्रहरि, सत्य नारायण सिंह, मोहम्मद वसी, अमिलेश कुमार, अमरेश कुमार, रूश्दा वसीम, श्यामा नूरी, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें