फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की सुरक्षा व 50 लाख मुआवजा की उठाई मांग

विज्ञापन
give the 50 lacs in rape insident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की सुरक्षा व 50 लाख मुआवजा की उठाई मांग
विज्ञापन

सपाइयों ने उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर दो मिनट का रखा मौन
मंझनपुर। उन्नाव की घटना को लेकर दोआबा में भी गम और गुस्से का माहौल है। रविवार को सपा की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर पार्टी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया। इसमें पीड़ित परिवार की सुरक्षा व 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष खडग़ सिंह पटेल की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखकर सपाइयों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने देश-प्रदेश की भाजपा सरकारों को इस जघन्नय अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से देश-प्रदेश में काबिज सरकारों के बर्खास्तगी की मांग किया।
विज्ञापन

शोक सभा में जिला महासचिव अनवार अहमद, चंद्रबली सिंह पटेल, परवेज अख्तर अंसारी, हरिमोहन यादव, शिवमूरत यादव, दयाशंकर यादव, शहनवाज अहमद, प्रदीप चौधरी, मानसिंह पटेल, रईश अहमद, अबरार अहमद, रामलखन भारतीय, कृष्णगोपाल यादव समेत तमाम जिला इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें