फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवती का एमएमएस बनाकर जंजीर व दो लाख ऐंठे

Mon, 01 Jan 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का एमएमएस बनाकर जंजीर व दो लाख ऐंठे
विज्ञापन

पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसकी मददगार महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

मंझनपुर। कड़ा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का एमएमएस बनाकर उससे दो लाख रुपये व सोने की जंजीर ऐंठने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मददगार युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी को अलीपुरजीता गांव के सिबतैन खान ने पड़ोस की रोजी बानों की मदद से झांसे में ले लिया। युवक ने फोन पर चैटिंग करते हुए उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर एमएमएस बना लिया। फिर एमएमएस के जरिये ब्लैकमेल कर बेटी से दो लाख रुपये नकद व एक सोने की जंजीर ऐंठने के बाद घर से फरार हो गया। मामले में एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शिकायत मिली है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

अवधेश विश्वकर्मा-सीओ, सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें