फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप, भड़के किसान

Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप, भड़के किसान
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंप तबादले की उठाई मांग
चायल। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अरा.) के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार का तबादला कराने की मांग की।
यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बताया कि चायल तहसील क्षेत्र के जलालपुर शाना निवासी अशोक कुमार संगठन कार्यकर्ता हैं। अशोक अपनी जमीन संबंधित एक मामले को लेकर चायल तहसीलदार के पास गए थे। आरोप है कि तहसीलदार ने बदसलूकी करते हुए उन्हें कार्यालय से भगा दिया। इससे संगठन कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इस बारे में तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम का कहना है कि उन पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। लेखपाल मौके पर जाते हैं तो दिव्यांगता का हवाला देकर अशोक सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सेविका को दी गई भावभीनी विदाई
मंझनपुर। बाल विकास परियोजना सरसवां में एक साल से तैनात रहीं मुख्य सेविका पुष्पा देवी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गईं। साथी कर्मचारियों व सहयोगियों ने समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संरक्षक अमित कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष माया सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ ही अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें