फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छात्राएं शौचालय में बंद, शिक्षक पर लगा आरोप

Fri, 22 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नौबस्ता में बृहस्पतिवार को दो छात्राओं के शौचालय में बंद हो जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। उनके शोर मचाने और रोने की आवाज सुनकर बाहर से बंद दरवाजा खोला गया। अभिभावकों ने एक शिक्षक पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रधानाचार्य का कहना है कि चूक वश ऐसा हुआ।
विज्ञापन

नौबस्ता गांव के दलजीत निषाद और रामविलास निषाद की बेटियां कंपोजिट विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती हैं। घटना के बाद उन्होंने घरवालों वालों को जानकारी दी। बताया कि शौचालय का दरवाजा उन्होंने अंदर से बंद नहीं किया था। तभी एक शिक्षक ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। करीब पांच मिनट तक दोनों अंदर फंसी रहीं। उनके रोने और चिल्लाने पर अन्य शिक्षक और बच्चे वहां पहुंचे। इसके बाद दरवाजा खोला गया।

अभिभावकों का आरोप है कि आरोपी शिक्षक अक्सर शराब और गांजे के नशे में विद्यालय आते हैं। कई बार बच्चों ने भी उन्हें विद्यालय में नशा करते देखा है। अभिभावकों ने ग्रामीणों के साथ महेवाघाट थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। उनका यह भी कहना है कि शिक्षक ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार किया है। बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकरण की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना विद्यालय बंद होने से थोड़ी देर पहले की है। दो छात्राएं बाथरूम में थीं। आम तौर पर जिस प्रकार स्कूल बंद होने से पहले सभी खिड़की दरवाजे देखे जाते हैं। उसी प्रकार शिक्षक देख रहे थे। उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि बाथरूम में छात्राएं हैं। गलती से दरवाजा बंद कर दिया। जानकारी होने पर दरवाजा खोला दिया गया।
विज्ञापन

- राधेश्याम सिंह, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें