मूरतगंज ब्लॉक के नरवरपट्टी गांव में मंगलवार को मेड़ई सेवा ट्रस्ट का ग्राम गौरव उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्राओं ने मिशन सिंदूर थीम पर आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाई। एसपी राजेश कुमार ने छात्राओं के हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम हैं। बालिकाओं को अवसर मिलेगा तो वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी।
एसपी ने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर संरक्षक राजेंद्र प्रसाद, महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि, संध्या मिश्रा, श्याम बिहारी, पूर्व विधायक लाल बहादुर और समाजसेविका अंजना मिश्रा आदि मौजूद रहे।