फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आग लगने से कमरे के अंदर सो रही बच्ची की जलकर मौत, चार घरों की गृहस्थी राख

Thu, 28 Mar 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

फैजीपुर निवासी दशरथ सरोज की नतिनी अनुष्का (5) पुत्री सुरेश निवासी झलवा प्रयागराज इन दिनों अपने ननिहाल आई थी। बुधवार शाम वह छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। मोहल्ले के बच्चे घर के बाहर हरा चना भूंज रहे थे।
विज्ञापन
गांव में आग लगने पर मची अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली के फैजीपुर गांव में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के अंदर सो रही बालिका की जलकर मौत हो गई। वह अपने ननिहाल आई थी। वहीं, आग की जद में आने से चार घरों की लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना से पीड़ित परिवार की रो-रोकर बुुरा हाल है।

विज्ञापन


फैजीपुर निवासी दशरथ सरोज की नतिनी अनुष्का (5) पुत्री सुरेश निवासी झलवा प्रयागराज इन दिनों अपने ननिहाल आई थी। बुधवार शाम वह छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। मोहल्ले के बच्चे घर के बाहर हरा चना भूंज रहे थे। इस दौरान उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग ने पहले नरेश, राकेश और राजेश के घर को चपेट में लिया। इसके बाद लपटें दशरथ लाल के घर तक आ गई।

सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि, किसी को कुछ सोचने-समझने का मौका तक नहीं मिला। लोग जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। आग की लपटें और शोरगुल सुन जुटे ग्रामीण फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ ही खुद आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान पता चला कि दशरथ लाल की नातिन घर के अंदर है। लपटें तेज होने के कारण कोई अंदर नहीं जा सका।
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लपटों के शांत होने के बाद लोग अंदर गए तो देखा कि अनुष्का की मौत हो चुकी थी। चार घरों में लगी आग से तकरीबन ढाई लाख की गृहस्थी भी जल गई। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें