फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके गांव का एक युवक अपनी ननिहाल में रहता है। आरोप है महिला की बेटी जब घर से कहीं जाती थी तो युवक उसका पीछा करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे युवती बाजार गई थी। घर लौटते समय रास्ते में मिले युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती घर पहुंची और आपबीती सुनाई। इस पर युवती का भाई उलाहना देने के लिए युवक की ननिहाल गया। परिवार वालों ने युवती के भाई को गाली देते हुए पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री से शिकायत की बात पर विपक्षी ने सामने आने पर उनका सिर कलम करने की भी धमकी दी। बहरहाल लोगों ने बीचबचाव किया। शिकायत के बावजूद चरवा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें