फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन साल पहले अपहृत युवती बरामद

Tue, 29 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कस्बे के एक मोहल्ला से तीन साल पहले अपहृत युवती को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि 28 अगस्त 2023 को पिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद भी बरामद नहीं हुई तो पुलिस चुप्पी साध कर बैठ गई।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने पुराने मुकदमे के अनावरण के निर्देश दिए। नतीजतन हेड कांस्टेबल शिवपूजन व कांस्टेबल छीतर सिंह ने अपहृर्ता की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि कस्बे में रहने वाले युवती के परिजन घर छोड़कर कई साल पहले कहीं जा चुके हैं। युवती के बारे में पता चला कि कस्बे का ही आकाश उसे लेकर कहीं और रह रहा है।
छानबीन करते हुए पुलिस ने सोमवार को युवती को बरामद कर वन स्टाप सेंटर में रखा और आरोपी आकाश को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के माता-पिता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें