फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में गंगा नदी में समाई महिला, हत्या का इल्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर गांव की एक महिला शुक्रवार सुबह संदिग्ध दशा में गंगा नदी में समा गई। उसके भाई ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। जाल डलवाकर पुलिस नदी में महिला की तलाश करवा रही है। फिलहाल, मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज की जा सकी है।
विज्ञापन

बदनपुर निवासी विजय कुमार की शादी करीब साल भर पहले पूरामुफ्ती इलाके के मोहिउद्दीनपुर गांव की रानी देवी से हुई थी। बताया जाता है कि इधर हफ्ते भर से रानी की तबीयत खराब चल रही थी। विजय के मुताबिक उसने पत्नी रानी का इलाज भी कराया था। इसी बीच शुक्रवार सुबह रानी संदिग्ध दशा में गांव के बाहर गंगा नदी में डूब गई। सीओ चायल रामवीर सिंह का कहना है कि रानी मोहल्ले की महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थी। संग रही महिलाओं ने पैर फिसलने के कारण डूबने की बात कही है।
उधर, रानी के भाई गुड्डू का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज की खातिर मारकर रानी की लाश नदी में फेंक दी। खैर, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिराथू रामवीर सिंह, एसडीएम चायल ज्योति मौर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जाल डलवाकर महिला को खोजवाने का प्रयास कर रही है। शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी। सीओ का कहना है पीड़ित भाई की ओर से दहेज हत्या की तहरीर मिली है। महिला नदी से जीवित निकली तो उससे पूछताछ की जाएगी। फिर उस आधार पर कार्रवाई होगी। जीवित नहीं निकली तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। सीओ के मुताबिक निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें