सैनी कोतवाली के हिसामपुर माढ़ो गांव में सोमवार दोपहर एक युवती की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। हिसामपुर माढ़ो निवासी ननका के घर वालों ने बताया कि सोमवार दोपहर अचानक 20 वर्षीय बेटी अंजली ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की।
हालत बिगड़ती देख परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज मंझनपुर ले गए। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह पता नहीं चली तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत के बाद घर वाले रोते-बिलखते रहे।