फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

Tue, 17 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक सुभाशी की फाइल फोटो
विज्ञापन
चरवा के दनियालपुर गांव में सोमवार सुबह एक किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दनियालपुर गांव निवासी राधेश्याम सरोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। सोमवार सुबह उनकी 18 वर्षीय बेटी शुभांशी घर से शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार शुभांशी की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं रहती थी और उसे सुनने में भी दिक्कत थी। वह छह बहनों और एक भाई में चौथे नंबर की थी। बेटी की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें