कोखराज के भिखियापुर गांव में एक वर्ष की बच्ची खेलते-खेलते आंगन में रखे टब में गिर गई। टब में पानी भरा होने के कारण बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
भिखियापूर के रवि सरोज की एक वर्षीय बेटी बिट्टी बृहस्पतिवार की दोपहर घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह आंगन में रखे टब में सिर के बल गिर गई। टब में पानी भरा होने के कारण वह उसी में डूब गई। बच्ची की चीखें सुनकर पिता रवि ने दौड़कर उसे टब से निकाला और आननफानन में भरवारी स्थित निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।