युवती के पिता के मुताबिक, प्रेमी उसे शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया। पता चला कि रात भर दोनों एक गांव में रहे। यहां दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर प्रेमी ने युवती को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अगले दिन युवती का शव रेलवे लाइन पर पड़ा होने की सूचना आरोपी युवक के भाई ने ही उसे दी।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के नौढ़िया गांव के समीप दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मिले युवती के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती के पिता का आरोप है कि प्रेमी के शादी से इंकार करने पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद से प्रेमी लापता है। रविवार को युवती के पिता ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती का गांव के ही युवक के साथ प्रेम संबंध था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों घर से भाग निकले। इसके बाद शनिवार सुबह युवती का शव नौढ़िया गांव के समीप रेलवे लाइन पर मिला। मृतका का सिर धड़ से अलग था। शरीर का कोई हिस्सा नहीं कटा था।
युवती के पिता के मुताबिक, प्रेमी उसे शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया। पता चला कि रात भर दोनों एक गांव में रहे। यहां दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर प्रेमी ने युवती को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अगले दिन युवती का शव रेलवे लाइन पर पड़ा होने की सूचना आरोपी युवक के भाई ने ही उसे दी।
विज्ञापन
पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया है। फिलहाल, प्रेमी का पता नहीं चल सका है। युवती के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इस बाबत इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है परिवार के लोगों से लिखित तहरीर मांगी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।