फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सौगात... 1.25 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

Sun, 31 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर नगर पालिका के कार्यालय की फोटो। संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद ने करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 21 परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कार्यों में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण, नाली निर्माण और सार्वजनिक स्थलों के सुधार को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यों में नगर के विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण, शौचालय निर्माण और मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, नालियों के निर्माण तथा सार्वजनिक परिसरों के सुधार जैसे कार्य शामिल हैं।

नगर पालिका की ओर से जारी प्रस्तावित कार्यों में वार्ड संख्या 14 के कोरी मजरा में बाउंड्रीवाल निर्माण, विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय, हैंडवॉश स्टेशन, रेनिंग वाटर सप्लाई, टाइल्स मरम्मत और छतों के जीर्णोद्धार जैसे कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा तहसील परिसर, नगर पालिका कार्यालय और सिराथू पार्किंग स्थल के शौचालयों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेनिंग वाटर सप्लाई और पानी की टंकियों से जुड़े कार्य भी प्रस्तावित हैं। स्थानीय डॉ. अरुण केसरवानी, जयदीप यादव और आशिफ का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शिक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।


नगर क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से कराए जाएंगे। -प्रतिभा सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें