फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटा, ताली-थाली से गूंजा जिला

विज्ञापन
Ghanta, tali-thali se Gunja zila - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
घंटा, ताली-थाली से गूंजा जिला
विज्ञापन

मंझनपुर/सिराथू। कोरोना वायरस से जन.जन को बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डालने वाले सुरक्षाए स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों को पांच बजे अभिवादन किया गया। रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया गया। स्थिति यह हो गई थी कि गांवों में भी लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर रखे थे। गांव हो कस्बाए सड़क हो या फिर खेत चारो ओर सन्नाटा ही नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि लोग कहीं चले गए हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस के जवानए स्वास्थ्य व सफाई कर्मी अपनी परवाह किए बगैर चौराहाए अस्पताल व गांवों में ड्यूटी करते नजर आए। उनकी हौसला आफजाई के लिए सन्नाटा घड़ी के पांच बजते ही टूटता नजर आया। घरों में दुबके लोग डेहरी पर ताली व थाली बजाकर एवं शंखनाद करते हुए पुलिस, स्वास्थ्य व सफाई कर्मियों का अभिवादन किया। लगभग आधे घंटे तक यह कार्यक्त्रस्म चला। इसके बाद एक बार फिर से चारों ओर सन्नाटा पसर गया। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने परिवार के साथए चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद ने थाली बजाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें