फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटा, मकान मालिक झुलसा

Fri, 31 May 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
विज्ञापन
fire - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
 क्षेत्र के दनियालपुर गांव स्थित एक मकान में गुरुवार शाम गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से करीब दो लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर के भीतर सो रही मकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दनियालपुर निवासी राजकुमार पुत्र बुदुल मूर्तिकार है। गुरुवार शाम उसकी पत्नी रन्नो घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक लीकेज की वजह से गैस सिलेंडर में आग लग गई।

यह देख रन्नो चीखते-चिल्लाते हुए अपने बच्चे को लेकर बाहर भाग आई। इसी बीच जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। साथ ही आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। भीतर सो रहा मकान मालिक राजकुमार आग का गोला बन गया।
विज्ञापन


धुएं का गुबार देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद राजकुमार को आननफानन एंबुलेंस की मदद से  प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आग से लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी फौरन अग्नि शमन विभाग को दे दी गई थी लेकिन दमकल आग बुझने के घंटे भर बाद मौके पर पहुंच सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें