अरई सुमेरपुर निवासी मैकू लाल ने बताया कि उन्होंने काजू इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी में गैस कनेक्शन के लिए निर्धारित धनराशि जमा की है। इसके बावजूद अब तक उन्हें कनेक्शन नहीं मिला और न ही कोई जानकारी दी जा रही है। हर बार कर्मचारी टालमटोल कर उन्हें वापस लौटा देते हैं। आरोप है कि 31 मार्च को वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें भगा दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर गैस कनेक्शन दिलाने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।