बाइक की टक्कर से युवक की मौत
- करारी कोतवाली के लक्ष्मणपुर गांव के समीप हुआ हादसा
म्योहर। करारी कोतवाली के लक्ष्मणपुर गांव के समीप बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। म्योहर निवासी पवन दुबे (28) मंगलवार दोपहर बाइक से गौशाला की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह करारी-सरायअकिल मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में पवन को गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन पवन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख पवन को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही पवन की मौत हो गई।