फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एसपी पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला समेत तीन पर गैंगस्टर

Thu, 19 Oct 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। साजिश के तहत खुद अपने बेटे को गायब कर पड़ोसियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी और उनसे रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में तीनों जेल में हैं। आरोपी महिला ने ही तीन महीने पहले एसपी कौशाम्बी पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


करारी कोतवाली के सचवारा गांव की रानीदेवी, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के यहां फॉलोअर (कुक) थी। एसपी ने उसे अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए रखा था। बंगले की कीमती प्लेट टूट जाने पर एसपी की पत्नी ने रानीदेवी को काम से निकाल दिया था। रानीदेवी ने 19 जून को एसपी पर छेड़खानी का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। हालांकि, 20 जून को ही वह अपने बयान से मुकर गई। बताया कि काम छिनने के कारण उसने झूठा आरोप लगाया था।

आठ अगस्त को रानीदेवी ने अपने आठ वर्षीय बेटे अमित के लापता होने का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया। पुलिस ने अमित को चित्रकूट से बरामद किया। 29 अगस्त को पड़ोसी संजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि रानीदेवी ने अमित को उस पर गायब करने का आरोप लगाते हुए एक लाख रुपया मांगा। पैसा नहीं देने पर डंपर से कुचलवाने की धमकी दी। 10 हजार रुपये संजय से रानी देवी, सरायअकिल कोतवाली के नंदौली निवासी उसके दामाद मिथुन व चित्रकूट जिले के मऊ कोतवाली के मवई कला निवासी भाई शंकर लाल ने वसूले।
विज्ञापन


इसी गांव के इंद्रकुमार से भी 50 हजार रुपये इसी अंदाज में मांगे गए। इंद्रकुमार ने भी 15 हजार रुपये आरोपियों को दे दिया। इन दोनों मामलों का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। इंस्पेक्टर करारी प्रमोद राम ने बताया कि जांच में पता चला कि शंकरलाल गैंग लीडर है। गैंग लोगों से पैसा वसूलने के लिए ऐसे अपराध करता है। आरोपियों का गैंगचार्ट बनाकर अनुमोदन के लिए जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया था। बुधवार को आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी गई है।

जमानत के पहले गैंगस्टर की कार्रवाई
मंझनपुर। महिला सहित उसके रिश्तेदार जेल में है। चर्चा है कि दोनों की शीघ्र ही जमानत होने वाली थी। महिला के खिलाफ अगस्त माह में ही एक ही दिन दर्ज किए दो मुकदमों के आधार बनाकर कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें