फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
girl rape
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। पइंसा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से पड़ोसी के घर आए उसके रिश्तेदार ने साथी संग मिलकर दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पइंसा क्षेत्र की एक 13 वर्षीय लड़की ने बताया कि पांच अप्रैल को उसके परिजन कहीं बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी के घर आया उसका रिश्तेदार अपने साथी संग दीवार फांदकर भीतर घुस आया। कनपटी पर तमंचा सटाकर दोनों ने बारी-बारी दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घूंसों से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दरिंदों के जाने के बाद पीड़िता ने परिजनों को फोन कर आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंसा इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें