कड़ा के कालेश्वर घाट व कुबरी घाट में बढ़ने लगा गंगा जी का जलस्तर। संवाद
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब कड़ा क्षेत्र में भी साफ दिखाई देने लगा है। यहाँ गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कालेश्वर घाट पर पानी करीब आठ से दस फुट और कुबरी घाट पर चार से पांच फुट तक ऊपर चढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तीर्थ पुरोहितों ने अपने तख्त और कुरियां सुरक्षित स्थानों पर हटाने शुरू कर दिए हैं।
कड़ा घाट के तीर्थ पुरोहित प्रमोद पांडेय ने बताया कि मंगलवार तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन बुधवार सुबह घाट पहुंचने पर जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके बाद सभी पुरोहितों ने अपनी चौकियां और तख्त सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने शुरू कर दिए। कालेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग भी पानी के तेज बहाव के कारण टूट गई है। प्रशासन और पुरोहितों ने श्रद्धालुओं से घाट पर स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
कड़ा के कालेश्वर घाट व कुबरी घाट में बढ़ने लगा गंगा जी का जलस्तर। संवाद