फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा गान में अंजलि व स्लोगन में पूजा ने मारी बाजी

Sun, 24 Feb 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। नमामि गंगे योजना के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के बीच हुई प्रतियोगिताओं का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अंजलि, पूजा, आर्यन और रविता ने अच्छा प्रदर्शन किया। विजेताओं को 26 फरवरी को प्रयागराज के कुंभ मेला में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


  गंगा की स्वच्छता के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के बीच 13 से 18 फरवरी तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल ने शनिवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। इसमें गंगा गान प्रतियोगिता में आईटीआई मंझनपुर की अंजलि विश्वकर्मा ने प्रथम, धर्मा देवी के राज त्रिपाठी ने द्वितीय तथा आईटीआई के अलोपना यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन में धर्मा देवी की पूजा मौर्या प्रथम, शालू देवी द्वितीय तथा आईटीआई की शालू देवी तीसरे स्थान पर रहीं। लघु फिल्म में धर्मा देवी के आर्यन गुप्ता, ऋतिक सिंह तथा योगेश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। जबकि लोगों बनाने में आईटीआई मंझनपुर की सविता विश्वकर्मा प्रथम, धर्मा देवी की प्रिया देवी द्वितीय तथा साक्षी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को दस, दूसरे स्थान वाले को चार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेता को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 26 फरवरी को प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में सभी को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें