जिले की हर गली कूंचे में इन दिनों गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। लोग हर कस्बे में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होने लगती है। साथ भजन कीर्तन के साथ पंडालोें में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
जिले में गणेश चर्तुथी के ही दिन से भक्त गणेश प्रतिमाओं को पंडालों में स्थापित कर पूजा अर्चन कर रहे हैं। जिससे जिले का हर कस्बा गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गुंजायमान हो जाता है। इन दिनों जिले में करारी, भरवारी, सिराथू, अझुआ, सरायअकिल आदि कस्बों में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है।
करारी नगर पंचायत में नव युवक गजराज कमेटी की ओर से गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसमें वृंदावन से अपनी टीम के साथ आए अतुल जी महराज द्वारा शाम को गणेश आरती के बाद सुंदर भजनों का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंकुश गुप्ता, मनीष साहू, जयसिंह मौर्या, संजय जायसवाल, नितिन, अंकित आदि लोग शामिल रहे।
नाही खाइब खोवा मेवा, नाही मिश्री मलाई
अझुआ कस्बे में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। इस पंडाल में शाम होते ही कमेटी की ओर से बच्चों द्वारा तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते है। शनिवार की रात बच्चों ने शंकर और पार्वती का रूप धारण कर नाही खाइब खोवा-मेवा, नाही मिश्री मलाई के गाने पर सुंदर मंचन कर लोगों का मन मोह लिया। इसी क्रम में रविवार को सार्वजनिक श्री गणेश पूजा पंडाल मंदिर मार्ग पर भक्तों ने कड़ा में स्थापित गणेश प्रतिमा के पंडालों में कन्याओं को कन्या भोज कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।