फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती तक सभी गांवों को ओडीएफ की तैयारी

Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
डीएम अखंड प्रताप सिंह ने गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक जिले के सभी गांवों को ओडीएफ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 120 कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। बुधवार को टीम को प्रशिक्षित करने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


कांशीराम अतिथि गृह में डीएम ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त अर्थात ओडीएफ किया जाना है। उन्होंने कर्मचारियों से उम्मीद जताई कि प्रयास सफल रहा तो दो अक्तूबर तक सभी ग्राम पंचायत ओडीएफ घोषित कर दिए जाएंगे।

जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाल में पहले और दूसरे दिन वर्ल्ड बैंक के कल्सल्टेंट कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके बाद दो दिन लोगों को कैसे जागरूक किया जाएगा इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि आखिरी दिन कर्मचारी ग्रुप में प्रशिक्षण के अनुभव को बताएंगे और ओडीएफ को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने आज बुलाई बैठक
मंझनपुर (ब्यूरो)। तालाब, पोखरों, चारागाह और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाने के लिए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बैठक में एसपी, सभी एसडीएम, सीडीओ आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें