फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में देशी शराब की दुकान पर हंगामा

Mon, 18 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा (ब्यूरो)। ओवररेटिंग और मिलावटी शराब की बिक्री को लेकर शनिवार की शाम करारी में देशी शराब की दुकान पर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए ग्राहक मारपीट पर उतारु हो गए। हंगामा होता देखकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं करारी पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन


करारी के रहने वाले नोखेलाल, राकेश कुमार आदि ने बताया कि कस्बे में स्थित देशी शराब की दुकान में अधिक दाम पर शराब बेची जाती है। आरोप है कि दुकानदार शराब में मिलावट भी करता है। इसे लेकर आए दिन पीने वालों की सेल्समैन से कहासुनी होती रहती है। कई बार मारपीट भी हो चुकी है। शराब के शौकीनों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत करारी पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी की। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी और पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

 इधर, शनिवार की शाम शराब खरीदने आए सरायअकिल निवासी अजय सरोज का भी मिलावट को लेकर सेल्समैन से विवाद हो गया। बताया जाता है कि अजय मिलावटी शराब को लेकर सेल्समैन से भिड़ गया। कहासुनी होती देख वहां पहले से मौजूद कुछ और ग्राहक भी अजय का साथ देते हुए सेल्समैन से भिड़ गए। इससे दुकान में हंगामा होने लगे। बवाल होता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में करारी एसओ धनंजय सिंह का कहना है कि उनसे किसी ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी अब मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें