फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ममिया ससुर के घर आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा युवक, मौत

Fri, 29 May 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते पीड़ित परिजन। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार को ममिया ससुर के घर आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह अचार बनाने के लिए कच्चा आम लेने गया था। हादसे की सूचना पहुंची तो पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी पाकर वहां पहुंची पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी भीम सरोज (31) पिछले करीब नौ वर्षों से सैनी क्षेत्र के अजुहा कस्बे में अपनी ससुराल में रह रहा था। बृहस्पतिवार को वह कड़ाधाम के भानीपुर गांव निवासी अपने ममिया ससुर हरिश्चंद के घर अचार के लिए आम लेने आया था।
परिजनों के मुताबिक दोपहर में वह अपनी पत्नी की ममेरी बहन शिमला और कमला के साथ सौरई बुजुर्ग गांव के पास मौनी बाबा की कुटी निकट ईंट भट्ठे के बगल एक पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से भीम सिर के बल नीचे गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। रिश्ते में जीजा को पेड़ से नीचे गिरता देख वहां मौजूद शिमला और कमला ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सीएचसी कड़ा ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
भीम अपने पीछे पत्नी सपना देवी समेत दो मासूम बेटे हर्ष (6) और अयांश (3) को छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल खराब हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें