फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी में धन दोगुना करने की लालच में गंवाया एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। किम इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स लिमिटेड नाम की कथित संख्या में एक लाख का निवेश कर धन दोगुना करने की लालच में एक व्यक्ति अपना एक लाख गवां बैठा। ब्याज तो दूर मूलधन भी नहीं मिलने पर पीड़ित ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चक सहनपुर निवासी शिव भजन का कहना था कि पिछले दिनों भरवारी के सिंधिया में रहने वाले दीन दयाल से उसकी मुलाकात हुई। दीन दयाल ने खुद को किम इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स लिमिटेड का कर्मचारी बताया और कहा कि कंपनी छह साल में रकम दोगुना कर देती है।
शिव भजन के मुताबिक वह दीनदयाल के झांसे में आ गया और 14 जनवरी 2011 को उसने 50-50 हजार की दो पॉलिसी ली। आरोप है कि तय सीमा बीतने के बाद भी उसे दोगुना पैसा तो दूर मूलधन भी नहीं मिल रहा है। दीन दयाल से तगादा करने पर वह अपने भतीजे आकाश के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की शिकायत सोमवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से की गई है। एसपी ने सदर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें