फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Wed, 07 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार पर घटतौली और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चिल्लाशहबाजी गांव के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने कोटेदार की मनमानी की शिकायत उपजिलाधिकारी से की। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। चायल तहसील क्षेत्र के चिल्लाशहबाजी गांव के रहने वाले शहनवाज अहमद, अमरनाथ, वाजिद अली, कादिर अली, भोंदल, जमील अहमद, अनीस अहमद ने बताया कि उनके गांव में सस्तेदर के राशन की दुकान का संचालक दूसरे-तीसरे महीने लोगों को खाद्यान्न और मिट्टी के तेल का वितरण करता है।
विज्ञापन


 इस दौरान भी घटतौली की जाती है। साथ ही लोगों से निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूल किए जाते हैं। विरोध करने पर कोटेदार ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन और केरोसिन की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है। साथ ही इस मनमानी के खिलाफ मंगलवार को गांववालों ने चायल तहसील में हुंकार भी भरी। गांववालों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि इससे पहले भी उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक से कई बार शिकायत की थी। पर, अब तक दुकान की जांच और संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम रजनीश मिश्र ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आपूर्ति निरीक्षक को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही तीन दिन के भीतर इसकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें