फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम से दरिंदगी

Sun, 04 Oct 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज इलाके में शनिवार दोपहर एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली छह साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। हालत बिगड़ने पर वह उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकला। खून से लथपथ मिली मासूम को लेकर थाने पहुंचे पिता ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बालिका को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अभियुक्त की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह घर से फरार था।
विज्ञापन

 
कोखराज इलाके के एक गांव के एक व्यक्ति की 6 वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा। बालिका को अकेली खेलते देख वह उसे फुसलाकर अपने साथ खेत की ओर लेकर चला गया। वहां उसने उसके साथ दरिंदगी की। युवक की हैवानियत से बालिका जख्मी हो गई। घायलावस्था में बालिका को खेत में ही छोड़कर युवक भाग निकला। उधर, करीब घंटे भर बाद खून से लथपथ बालिका रोते हुए किसी तरह घर पहुंची। उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।

पूछने पर उसने घरवालों को पड़ोसी युवक की कारस्तानी बता दी। घटना से सन्न रह गए परिजन उसे लेकर सीधे कोखराज थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़िता के पिता से तहरीर लेने के बाद पुलिस ने दुराचार की शिकार बालिका को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि बच्ची की हालत देखने से साफ लग रहा है कि उसके साथ दरिंदगी की गई है। सच्चाई तो मेडिकल रिपोर्ट से ही पता चलेगी। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर घटना की तफ्तीश और अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें