फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी मुसीबत : सौभाग्य योजना से मुफ्त लिया कनेक्शन, अब बिल देने में आनाकानी

Sun, 14 Aug 2022 09:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

जिले में मौजूदा समय दो लाख 12 हजार बिजली के उपभोक्ता है। वर्ष 2018 से पहले उपभोक्ताओं की संख्या 90 हजार के करीब थी। इसके बाद पहले दीन दयाल उपाध्याय योजना फिर सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव बिजली पहुंचाने के साथ ही मुफ्त में कनेक्शन बांटा गया।
विज्ञापन
Free connection from 'Saubhagya', now forget to pay the bill
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के 68 हजार उपभोक्ता बिजली बिल ही नहीं जमा कर रहे हैं। इन लोगों को सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त में कनेक्शन मिला है। तमाम नोटिस के बाद भी उपभोक्ताओं ने बिल अदायगी से दूरी बनाए रखी। अब बिजली विभाग 15 अगस्त के बाद चेकिंग अभियान चलाकर कनेक्शन काटने की रणनीति तैयार कर रहा है।
विज्ञापन



जिले में मौजूदा समय दो लाख 12 हजार बिजली के उपभोक्ता है। वर्ष 2018 से पहले उपभोक्ताओं की संख्या 90 हजार के करीब थी। इसके बाद पहले दीन दयाल उपाध्याय योजना फिर सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव बिजली पहुंचाने के साथ ही मुफ्त में कनेक्शन बांटा गया। इन उपभोक्ताओं को बिजली तो भरपूर चाहिए लेकिन बिल की अदायगी में वह लोग पीछे हैं।


पिछले दिनों बिजली विभाग ने सौभाग्य योजना के तहत किए गए कनेक्शन व उनके बिल जमा होने की पड़ताल की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले 68,600 उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल नहीं जमा किया।
विज्ञापन



डिवीजन कार्यालय से उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर चेतावनी भी दी गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। पिछले दिनों एकमुश्त समाधान दिवस में भी लोगों को बुलाकर ब्याजमाफी व आसान किश्त की बात कहकर बिल को जमा करने के लिए कहा गया। यह कवायद भी फेल साबित हुई। अब बिजली विभाग इन बकाएदारों के घरों की बत्ती गुल करने के तैयारी में है।


जिले में 68,600 उपभोक्ता कनेक्शन लेने के बाद से आज तक बिल नहीं जमा किए हैं। इनमें ज्यादातर उपभोक्ताओं को सौभाग्य योजना से कनेक्शन दिया गया है। नोटिस के बाद भी बिल अदायगी नहीं की गई। स्वतंत्रता दिवस के बाद अब चेकिंग अभियान चलेगा। सुशील कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें