फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन,16 सेक्टर में बंटा जिला, निषेधाज्ञा लागू

Thu, 31 Jan 2019 12:56 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों को जिला प्रशासन अंतिम रूप देने में जुटा है। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा के लिए डीएम ने जिले को चार जोन और 16 सेक्टरों में बाटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। इसी के साथ ही परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। डीएम ने चेताया है कि नकल कराने वाले केंद्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। परीक्षा के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 45,396 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 78 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में परीक्षा से जुडे अफसरों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं प्रधानाचार्यों संग बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने जिले को चार जोन और 16 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। एसडीएम और सीओ को जोनल प्रभारी बनाया गया है। जबकि विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट का दर्जा दिया गया है। परीक्षा के दौरान सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा पर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र के दो सौ मीटर की परिधि में नहीं फटकने का निर्देश दिया है। चेताया कि किसी भी केंद्र में नकल होने पर कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। नकल कराने वाले केंद्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही रासुका की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम राकेश श्रीवास्तव, डीआईओएस एसके सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रह्रे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें