फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मलयेशिया एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा के साथ पकड़े गए कौशाम्बी के चार युवक

Wed, 16 Aug 2023 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मलयेशिया एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा के साथ पकड़े गए कौशाम्बी के चार युवक
विज्ञापन

- जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी के चार युवक फर्जी वीजा के साथ मलयेशिया एयरपोर्ट पर पकड़े गए। दिल्ली के एक जालसाज ने साढ़े चार लाख रुपये लेकर उन्हें फर्जी वीजा थमा दिया था। पीड़ितों ने घर वापस आकर करारी कोतवाली में घटना की तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के तियरा जमालपुर निवासी युधिष्ठिर ने बताया कि दिल्ली के दिलशाद गार्डेन निवासी मैफूज अंसारी ने उसे और उसके दोस्त सूरज, नयन निवासी लाठपुर व गांव के ही संगम से मलयेशिया में नौकरी दिलाने के लिए वीजा के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये फोन-पे से लिए। इसके बाद जालसाज ने सभी को फर्जी वीजा थमाकर मलयेशिया भेज दिया। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पता चला कि जो वीजा उनके पास है वह फर्जी है। तीन दिन तक मलयेशिया में रहने के बाद युवक घर पहुंचे और आपबीती परिजनों को बताते हुए एजेंट से रकम वापस मांगी। इस पर रकम देने से इंकार करते हुए एजेंट ने जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर करारी पुलिस ने आरोपी जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें