फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट-पथराव, लहराए असलहे

Wed, 16 Aug 2023 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट-पथराव, लहराए असलहे
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर मोड़ बाजार में मंगलवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। दहशत फैलाने के लिए असलहे भी लहराए गए। पुलिस फोर्स के साथ सीओ के पहुंचते ही दोनों पक्ष के लोग भाग गए।
विज्ञापन

तिल्हापुरमोड़ बाजार निवासी किशन ई-रिक्शा चालक है। मंगलवार की सुबह वह बाजार पहुंचा और आशीष की पान की गुमटी के पास रिक्शा खड़ा कर दिया। दुकान के सामने रिक्शा खड़ा करने को लेकर आशीष से कहासुनी हो गई। पड़ोसी दुकानदार मुनीर केसरवानी बीचबचाव करने पहुंचा तो वह उसी से भिड़ गया। हालांकि, तब लोगों ने मामला शांत करा दिया। शाम को मुनीर सब्जी खरीदने बाजार गया था। वहां किशन अपने साथियों के साथ पहुंचा और मुनीर को पीटने लगा। इसकी जानकारी होते ही दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मारपीट के साथ पथराव करना शुरू कर दिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। दहशत फैलाने के लिए असलहे भी लहराए गए। हंगामे की सूचना पर सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स को देख हमलावर भाग निकले। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें