फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा में गंगा में डूबे फतेहपुर के चार युवक, तीन बचाए गए

विज्ञापन
Four youths from Fatehpur immersed in Ganga in Kada, three rescued - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कड़ा में गंगा में डूबे फतेहपुर के चार युवक, तीन बचाए गए
विज्ञापन

कुबरी घाट पर शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा, मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम आए फतेहपुर जिले के चार युवक शुक्रवार दोपहर स्नान के दौरान कुबरी घाट पर गंगा नदी में समा गए। गोताखोरों ने इनमें से तीन युवकों को बाहर निकाल लिया। जबकि एक युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। उसकी तलाश शनिवार को अब जल पुलिस करेगी। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर के राधानगर मोहल्ला निवासी मनीष सिंह (25) पुत्र राममिलन, विनीत शुक्ला पुत्र कृष्ण मुरारी, अंशुल सिंह पुत्र रघुराज, अजय कुमार पुत्र गजेंद्र व अश्विनी कुमार शुक्रवार को दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम आए थे। इससे पहले सभी स्नान करने कुबरी घाट पहुंचे। बताया जाता है कि अश्विनी घाट पर ही खड़ा था। जबकि अन्य युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। स्नान के दौरान पैर फिसलने से अचानक चारों गहरे पानी में समाने लगे। यह देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने विनीत, अंशुल तथा अजय को किसी तरह बाहर निकाल लिया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थानीय डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। जबकि मनीष का देर शाम तक सुराग नहीं लग सका। हादसे की जानकारी पाकर युवकों के परिजन भी कड़ा पहुंच गए थे। इस संदर्भ में कड़ा कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि जल पुलिस को हादसे की सूचना दी गई है। शनिवार को जल पुलिस व गोताखोरों की मदद से लापता युवक को खोजने का प्रयास किया जाएगा। उधर हादसे के बाद से मनीष के परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें