मुकदमा दर्ज नहीं करवाने का दिया जा रहा दबाव
पीड़िता के पिता की सूचना पर पुलिस रात में ही ईंट भट्ठे पर आई थी। आरोप है कि पुलिस और ईंट भट्ठा मालिक पीड़िता के परिजनों पर मुकदमा नहीं दर्ज करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उनको कहा जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने पर हर माह उन्हे बिहार से अदालत गवाही के लिए आना पड़ेगा। उन्हे थाने से समझा बुझा कर लौटा दिया गया है। मजदूरी करने आए परिजन इससे डरे सहमें हुए हैं।
दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने दिए पांच सौ रुपये
पीड़िता के पिता के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को पांच सौ रुपया देकर भगा दिया। उन्होंने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे पूरा कुनबा डरा सहमा हुआ है। उनका कहना है कि बिहार आकर मुकदमा लड़ने की क्षमता नहीं है। उनका परिवार बहुत ही गरीब है।
इनका कहना है
ऐसी किसी घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले को लेकर कई लोगों का फोन आ चुका है। फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है।
- सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, सीओ चायल
UP Board Result : इसी हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट संभावित, इस तारीख को UPMSP जारी कर सकता है परिणाम