तरसौरा गांव में मासूम के डूबने के बाद घर के पास जमा ग्रामीण। संवाद
कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में शुक्रवार शाम गंगा किनारे खेलते समय चार वर्षीय मासूम गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तरसौरा गांव निवासी गुड्डू पटेल के चार वर्षीय बेटे कृष्णा के परिजनों ने बताया कि कृष्णा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास गंगा किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगाई और किसी तरह मासूम को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कृष्णा की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि कृष्णा के पिता गुड्डूलाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस दुखद सूचना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहाैल है।