फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने आठवीं के छात्र को किया अगवा

विज्ञापन
Four-wheeler miscreants kidnap student of class VIII - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने आठवीं के छात्र को किया अगवा
विज्ञापन

मंगलवार देर रात प्रयागराज जंक्शन के पास जीआरपी को मिला छात्र
पश्चिमशरीरा। घर से कोचिंग जाने के लिए निकले आठवीं के छात्र को चार पहिया सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। परिजन छात्र को सकुशल ले आए हैं। घटना से पीड़ित परिवार के होश उड़े हैं।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के बक्शी का पूरा गांव निवासी वाचस्पति तिवारी का बेटा अंकित तिवारी (14) अमीना गोराजू स्थित राजेंद्र सिंह रामभजन सिंह इंटर कॉलेज में आठवीं का छात्र है। मंगलवार को अंकित घर से साइकिल लेकर पश्चिमशरीरा स्थित कोचिंग संस्थान में दाखिला लेने के लिए निकला था। दोपहर में उसने फोन करके परिवार वालों को बताया कि गोराजू में साइकिल खराब हो गई है। वह साइकिल दोस्त के यहां खड़ी करके बस से पश्चिमशरीरा जा रहा है। इसके बाद अंकित घर नहीं लौटा तो परिवार वाले खोजबीन में जुट गए। रात को अंकित के पिता ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच देर रात जीआरपी प्रयागराज ने अंकित के परिजन व पुलिस को खबर देकर उसके मिलने की जानकारी दी। सूचना के बाद बुधवार को पहुंचे परिजन अंकित को घर लिवा लाए। पश्चिमशरीरा कोतवाली में अंकित ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के पास से चार पहिया सवार चार लोगों ने उसे पकड़ कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया था। इसके बाद उसे कुछ सुंघाया गया। बाद में उसे होश नहीं रहा। रास्ते में वाहन सवार लोग होटल मे खाना खा रहे थे। इस बीच उसे होश आया तो वह भाग कर एक बस चालक के पास पहुंचा और आपबीती बताया। चालक ने बताया कि यह प्रयागराज रेलवे स्टेशन है। वही उसे पुलिस के पास ले गया। इस बाबत पश्चिमशरीरा के वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमानंद यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज है। बच्चा कुछ बता नहीं पा रहा है। परिवार के लोग सहयोग करते हैं तो घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें